आओ तिरंगा लहराये, आओ तिरंगा फहराये,
अपना गणतन्त्र दिवस है आया, झूमे, नाचे, ख़ुशी मनाये।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
देश के वीर जवानों की यादों का मेला है,
खून की बूंद बूंद ने इंकलाब बोला है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
लहराएगा तिरंगा अब आसमान पर
भारत का नाम होगा सब की जुबान पर,
ले लेंगे उसकी जान या दे देंगे अपनी जान
जब कोई उठाएगा आंख अपने हिंदुस्तान पर।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
26 जनवरी को मिली थी,
भारत को गणतंत्र की शक्ति,
संविधान ही है जो हमे देता
आजादी की अभिव्यक्ति।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
आओ झुक कर सलाम करें उनको
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है,
खुशनसीब होता है वो खून
जो देश के काम आता है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
यही ख्वाहिश खुदा हर जन्म हिन्दुस्तान वतन देना,
झुका दूँ सर मै दुश्मन का यही हिम्मत का धन देना,
न दे दौलत न दे शोहरत, कोई शिकवा नही हमको,
अगर देना तो दिल में देशभक्ति का चलन देना।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
भारत के गणतंत्र का सारे जग में है मान,
दशकों से खिल रही भारत की अदभुत शान,
सब धर्मो को देकर मान रच गया इतिहास,
इसलिए हर देशवासियों को इसमें है विश्वास।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!