गंगा यमुना यहाँ नर्मदा, मंदिर मस्जिद के संग गिरजा,
शांति प्रेम की देता शिक्षा, मेरा भारत सदा सर्वदा।
गांधी स्वप्न जब सत्य बना, देश जब गणतंत्र बना,
आज फिर से याद करें वो वीरों का त्याग, जिनसे भारत गणतंत्र बना।
विकसित होता राष्ट्र हमारा, रंग लाती हर कुर्बानी है,
फक्र से अपना परिचय देते, हम सारे हिन्दुस्तानी है।
कुछ कर गुजरने की गर तमन्ना उठती हो दिल में,
भारत माँ का नाम सजाओ दुनिया की महफिल में।
जाति अलग, धर्म अलग पर सबका एक ही नारा है,
भारत माता की रक्षा करना लक्ष्य यही हमारा है।
याद रखेंगे वीरो तुमको हरदम, यह बलिदान तुम्हारा है,
हमको तो हैं जान से प्यारा यह गणतंत्र हमारा है।
ना सर झुका है कभी, और ना झुकायेंगे कभी,
जो अपने दम पे जिये सच में जिंदगी है वही।
ना पुछो जमाने को, क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो सिर्फ ये है कि हम सिर्फ हिन्दुस्तानी है।