Friday | Army | Attitude | Congratulations 🎉 | Good Morning 🌞 | Good Night 😴 | Love 💕 | Motivational 🔥 | Rain 🌧️ | Sad 😢 | Name On Cake 🎂

Home Kadar Shayari Kadar Shayari

Kadar Shayari Images in Hindi - कदर शायरी इन हिंदी

Share :


मत बहा आंसू बेकद्रो के लिए,
जिनको कदर होती है वह रोने नहीं देते।

जो लोग मोहब्बत की कदर करते हैं,
अक्सर मोहब्बत उन्हें रुला देती है।

जिसकी कदर करो वो वक़्त नही देता,
जिसको वक़्त दो वो कदर नही करता।

कदर करो उसकी जो तुम्हे दिल से चाहता है,
हसीन चेहरे पर तो हर जवाँ दिल फ़िदा होता है।

केवल मूर्ख वक़्त की कदर नही करते है,
शायद उन्हें पता ही नही, वक़्त ही जीवन है।

ना कर झूठी तारीफ़ अपने शहर की इस क़दर,
के मैं भी गाँव छोड़ आऊँ और भटकूँ दर बदर।

वो इंसान कभी आपकी कदर नहीं करेगा,
जिसके आगे आप हमेशा झुकोगे।

प्यार इतना ही रखो कि दिल संभल जाए,
इस कदर भी ना चाहो कि दम निकल जाए।

इंसान आपको जितनी इज्जत दे,
आपको उसकी उतनी ही कदर करनी चाहिए।

पहले मेहमान घर आते थे तो कदर होती थी,
अब मेहमान घर आते है तो गदर होती है।

वो मेरी न थी, इस बात की मुझे खबर न थी,
मैं पूरा उसका था, इस बात की उसे कदर न थी।

कदर मैंने की उसके प्यार, चाहत और जज्बात की,
मगर उसने ऐसे मुँह फेरा कि एक बार बात ना की।

वक़्त निकल जाने के बाद कदर की जाए,
तो वो कदर नही अफ़सोस कहलाता है।

सोच रहे है सीख ले हम भी बेरुखी करना,
अपनी क़दर खो दी हमने सब को इज्जत देते देते।

अकड़ तो सब में होती है मगर,
झुकता वही है जिसको रिश्ते की कदर होती है।

ऑनलाइन तो सब होते हैं इगो को साइड पर रखकर,
मैसेज वही करता है जिसे रिश्ते की कदर होती है।

रिश्तों की कदर भी पैसों की तरह कीजिए जनाब,
दोनों का गवाना आसान है कमाना मुश्किल।

उगते सूरज को सलाम करता है ये शहर,
लंगड़े घोड़े की यहाँ कोई नही कदर।

जिस कदर उसकी कदर की हमनें,
उस कदर बे कदर हुए हम।

इंसान पैसे के लिए हर दर्द सहता है,
इंसान कितना ज्यादा पैसे की कदर करता है।

जिसे कदर होती है वो छोड़ कर जाते नही,
छोड़ कर जाने वाले कभी लौट कर आते नही।

अगर आप चाहते हो की आपके बच्चे कदर करे,
तो अपने बच्चों के जीवन में संस्कार को भरे।

चले जायेंगे तुझे तेरे हाल पर छोड़कर,
कदर क्या होती है, ये तुझे वक़्त सिखायेगा।

अपनो से रिश्ता कभी नही तोड़ना चाहिए,
पर कदर ना हो तो निभाना भी नही चाहिए।

एक-दूसरे की कदर कीजिये, तभी रिश्ते निभा पाएंगे,
वरना खून के रिश्ते भी, बस नाम के रह जायेंगे।

लोग उस वक़्त हमारी कदर नहीं करते जब हम अकेले हों,
बल्कि लोग उस वक़्त हमारी कदर करते हैं जब वो अकेले हों।

वक्त रहते वक्त की कदर करना सीख गये,
तो तुम बहुत कुछ पाओगे
वरना बहुत कुछ खोओगे,
और बहुत कुछ अपने हाथों से गँवाओगे।

जो मुफ्त में मिलता है,
उसकी कदर कौन करता है।

जिस घर में माँ की कदर नही होती,
उस घर में कभी बरकत नही होती।

बड़ा मुश्किल होता है उस इंसान से प्यार करना,
जिस इंसान को प्यार की ही कदर ना हो।

जहाँ कदर न हो अपनी वहाँ जाना फ़िज़ूल है,
चाहे किसी का घर हो चाहे किसी का दिल।

कदर किरदार की होती है,
वरना कद में तो साया भी इंसान से बड़ा होता है।

रिश्ते तोड़ने भी तो नहीं चाहिए,
लेकिन जहां कदर ना हो वहां निभाने भी नहीं चाहिए।

कदर करलो उनकी जो तुमसे,
बिना मतलब की चाहत करते है,
दुनिया में ख्याल रखने वाले कम,
और तकलीफ देने वाले ज्यादा होते है।

माँ-बाप की हमेशा कदर किया करो,
क्योंकि वो बेवजह प्यार किया करते है।

जो अपने माँ-बाप की कदर करते है,
दुनिया उनकी कदर करती है।

जो अपनी परिश्रम से गदर करते है,
दुनिया वाले उन्हीं की कदर करते है।

माना तेरी नजरों में मेरे प्यार की कदर कुछ भी नही,
तेरे खातिर मैंने हुश्न की मलिका को पलट कर देखा नही।

रिश्तों की कदर पैसों की तरह करनी चाहिए,
क्योंकि दोनों को कमाना कठिन और गवाना आसन है।

ये दिल उसी इंसान पर मरता है,
जो हमारी कदर नही करता है।

ठोकर ना लगा मुझे पत्थर नही हूँ मैं,
हैरत से ना देख कोई मंज़र नही हूँ मैं,
उनकी नज़र में मेरी कदर कुछ भी नही,
मगर उनसे पूछो जिन्हें हासिल नही हूँ मैं।

शिकायतें कितनी भी हो उन्हें दिल में नही रखनी चाहिए,
माँ-बाप की सेवा और कदर पूरी जिन्दगी करनी चाहिए।

तन्हाइयों में होगी तुझे मेरी कदर,
अभी तो बहुत लोग है तुम्हारे पास बात करने को।

कदर करनी है तो जीते जी करो,
वरना मरने पर तो नफरत करने वाले भी रो पड़ते हैं।

यही तो फितरत है इंसान की,
मोहब्बत ना मिले तो सब्र नहीं कर पाते,
और मिल जाए तो,
उसकी कदर नहीं कर पाते।

सीख जाओ वक्त पर किसी की चाहत की कदर करना,
कहीं कोई थक ना जाए तुम्हें एहसास दिलाते दिलाते।

जो सफल और काबिल है, उसी की कदर है,
इंसान का चेहरा याद नही आता, इतना बड़ा शहर है।

काश मैंने उस वक्त उसकी कदर की होती,
तो आज वो मेरी, और सिर्फ मेरी हीं होती।

ना तोड़ो रिश्तें थोड़ा सबर करो,
हर प्यार भरे रिश्तें की कदर करो।

गरीब हो या अमीर, सबकी कदर करते है,
इंसानियत को हम अपनी नजर में रखते है।

कदर करना सीखो उस प्यार की,
जो बिना मतलब के चाहत रखते है,
दुनिया में ऐसे लोग कम मिलते है जो,
प्यार का इजहार खुलेआम करते है।




Categories