Trending - Holi

Friday | Army | Attitude | Congratulations 🎉 | Good Morning 🌞 | Good Night 😴 | Love 💕 | Motivational 🔥 | Rain 🌧️ | Sad 😢 | Name On Cake 🎂


Home Tiranga Status Tiranga Status in Hindi

Tiranga Status in Hindi - तिरंगा स्टेटस इन हिंदी

Share :


लिपट कर बदन कई तिरंगे में आज भी आते है,
यूँ ही नहीं दोस्तों हम ये पर्व मनाते है।

आज तिरंगा फहराता है अपनी पूरी शान से,
हमें मिली आज़ादी वीर शहीदों के बलिदान से।

तिरंगा ही मेरा स्वाभिमान है,
नहीं होने दूंगा तुझे नीलाम जब तक मेरे शरीर में जान है।

सलाम है तिरंगे को जिसमें मेरे देश की शान है,
ऊंचा रहेगा तिरंगा जब तक मेरे कतरे कतरे में जान है।

अब तो मरना जीना बस तिरंगे के नाम होगा,
अगला जन्म लिया तो मेरा देश हिंदुस्तान ही होगा।

आरजू बस यही है दम निकले तो तेरी बन्दगी में
जय हिंद का नारा हो, तिरंगा कफ़न हमारा हो।

अलग है भाषा, धरम, जात और प्रान्त, भेष, परिवेश,
पर सबका एक है गौरव राष्ट्रध्वज तिरंगा श्रेष्ठ।

ये तीन रंग का झंडा हमारी शान है,
इसी में पूरा हिंदुस्तान है।

आन बान और शान मेरे देश की ये फौजी नौजवान है,
तीन रंगों से सजा तिरंगा यही हमारी पहचान है।

तीन रंग का नही वस्त्र, ये ध्वज देश की शान है,
हर भारतीय के दिलो का स्वाभिमान है।

तिरंगा है आन मेरी, तिरंगा ही है शान मेरी,
तिरंगा रहे सदा ऊँचा हमारा, तिरंगे से है धरती महान मेरी।

मेरे देश तुझको नमन है मेरा,
जीऊं तो जुबां पर नाम हो तेरा, मरूं तो तिरंगा कफन हो मेरा।

शम्मा-ए-वतन की लौ पर जब कुर्बान पतंगा हो,
होठों पर गंगा हो और हाथों में तिरंगा हो।

आन देश की, शान देश की, इस देश की हम संतान है,
तीन रंगों से रंगा तिरंगा, अपनी ये पहचान है।

दे सलामी इस तिरंगे को जिस से तेरी शान है,
सर हमेशा ऊँचा रखना इसका जब तक दिल में जान है।




Categories