Trending - Holi

Thursday | Army | Attitude | Congratulations 🎉 | Good Morning 🌞 | Good Night 😴 | Love 💕 | Motivational 🔥 | Rain 🌧️ | Sad 😢 | Name On Cake 🎂


Home Hartalika Teej Status Hartalika Teej Status in Hindi

Happy Hartalika Teej Status in Hindi - हैप्पी हरतालिका तीज स्टेटस इन हिंदी

Share :


झूम झूम कर गाता, मेरा मन हरितालिका गीत,
शिव पार्वती के आशीर्वाद से, लेंगे हम साजन को जीत।

सूखे हृदय में फूल खिला दे,
तीज का व्रत बिछड़े दिलों को मिला दे।

सखी हरण का यह व्रत है, हरतालिका तीज है नाम,
जो कोई इसको मन से ध्यावे, पूर्ण होंगे मनो काम।

कठिन तपस्या कर गौरी ने तब शिव को पाया था,
इस कठिन व्रत में गौरी ने वर्षों ध्यान लगाया था।

मां पार्वती आपको सुख, शांति और समृद्धि दे,
खुशियां अपार, सेहत और धन का वरदान दे।

सौभाग्य हो मेरा ऐसा कि, शिव जी सा पति मिल जाए,
चाह हो ना कोई फिर जीवन में जब ऐसा भाग्य खुल जाए।

भादो लाया है तीज का त्यौहार,
बुला रही है आपको खुशियों की बहार।

तीज की तपस्या से हो जाएंगे नाथ प्रसन्न,
मिलेगा अखंड सौभाग्य सफल होगा जीवन।

प्रबल इच्छा हो तो शिव भी मिले जाते है,
जन्मो जन्म के भाग्य पल भर में खुल जाते है।

हरतालिका तीज का त्यौहार है आया,
संग में खुशियां और प्यार है लाया।

चंदन की खुशबू, बादलों की फुहार,
आप सभी को मुबारक हो तीज का त्योहार।

तीज का आना प्रेम की गांठ को मजबूत कर जाना है,
रूठ न जाए साजन कहीं , यह संकल्प दोहराना है।

भादो तृतीया का पुण्य दिन, शिव गौरी को पूजे निशदिन,
इनके नित्य आशीर्वाद पर विपदा ना पड़े सुहाग पर।

गुणवान पति मिलेगा ऐसा दादी-अम्मा कहती है,
हरतालिका तीज का व्रत तो कुमारी कन्या भी रखती है।

तीज व्रत रखती हूँ सजती हूँ पिया के लिए,
आज पिया साथ रहे मेरे और क्या चाहिए जिन्दगी के लिए।




Categories