जिंदगी की सुंदरता इस इस बात से नहीं है कि आप जिंदगी में कितना खुश रहते है, बल्कि इस बात से है कि कितने लोग आपकी वजह से खुश रहते है।
जिंदगी में बुरे वक्त पर दिया गया किसी का भी साथ, कामयाबी में मिली, तालियों से कई गुना ताकतवर होता है।
जिंदगी में कठिनाइयाँ आती है और चली भी जाती है, लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि आप अपने लक्ष्य को लेकर कितना सचेत रहते है।
आप जिस दिन बुरे विचारों के ऊपर अपने अच्छे विचारों को रख देंगे, उस दिन जिंदगी खुद-ब-खुद और बेहतरीन हो जाएगी।
जिंदगी में हमेशा आपको मुस्कुराने की वजह नहीं मिलेगी, लेकिन आपकी मुस्कान दूसरों की मुस्कान की वजह जरूर बनेगी।
लोग कहते है काला रंग अशुभ होता है पर स्कूल का वो ब्लैक बोर्ड जो काला होकर भी लोगों की जिंदगी बदल देता है।
अगर आप अपनी जिंदगी को समझना चाहते है तो अपने पीछे देखें, और अगर आप अपनी जिंदगी को जीना चाहते है अपने आगे देखें।
आपकी जिंदगी चाहे कितनी भी बुरी क्यों ना गुज़र रही हो, आपको हर रोज़ सुबह धन्यवाद करना चाहिए कि आपके पास जिंदगी है।
जिंदगी में अगर कुछ बड़ा मिल जाए तो कभी छोटे को मत भूल जाना, क्योंकि जहॉं सुई का काम हो वहां तलवार काम नहीं आती।
यह दुनिया जरूरत के आधार पर चलती है, आप इस बात को जितनी जल्दी समझ लेंगे आपकी जिंदगी उतनी ही आसान हो जाएगी।
खुश रहना है तो जिंदगी के फैसले अपनी परिस्थिति को देखकर ले, दुनिया को देखकर जो फैसले लेते है वो दुखी ही रहते है।