Friday | Army | Attitude | Congratulations 🎉 | Good Morning 🌞 | Good Night 😴 | Love 💕 | Motivational 🔥 | Rain 🌧️ | Sad 😢 | Name On Cake 🎂

Home Life Quotes Life Quotes in Hindi

Life Quotes Images in Hindi - जिंदगी पर विचार

Share :


जिंदगी में खुशी के लिए काम करोगे तो आपको खुशी नहीं मिलेगी लेकिन यदि आप खुश होकर काम करोगे तो निश्चित रूप से आपको खुशी मिलेगी।

जिंदगी में कभी भी किसी को बेकार मत समझना, क्योंकि एक बंद पड़ी हुई घड़ी भी 24 घंटे में दो बार सही समय दिखाती है।

जिंदगी में कुछ बनना ही है तो दीपक जैसा बनिए ताकि खुद जलकर भी दूसरों के घर में उजाला कर सको।

भाग्यशाली वे नहीं होते जिन्हें अपनी जिंदगी में सब कुछ अच्छा मिलता है, भाग्यशाली इंसान तो वे हैं जो उन्हें मिलता है उसी को वे अच्छा बना लेते है।

जिंदगी की हकीकत बस इतनी सी है, की इंसान पल भर में याद बन जाता है।

सारे सबक किताबों में नहीं मिलते, कुछ सबक जिंदगी भी सिखाती है।

जिंदगी में हर मौके का फायदा उठाओ, लेकिन किसी के विश्वास का नहीं।

जिंदगी को सफल बनाने के लिए बातों से नही रातों से लड़ना पड़ता है।

दौलत तो विरासत में भी मिल सकती है, लेकिन पहचान खुद से बनानी पड़ती है।

जिंदगी में अगर लड़ाई अपनों से हो, तो जीत कर भी हर जाना चाहिए।

जिंदगी लम्बी होने की बजाय, महान होनी ज़रूरी है।

जिंदगी छोटी नहीं होती है, लोग जीना ही देरी से शुरू करते है।

किसी के आने या जाने से जिंदगी नहीं रूकती, बस जीने का अंदाज़ बदल जाता है।

जिंदगी जीने के लिए नजरों की नहीं, नजारों की ज़रूरत होती है।

जिंदगी ने हमें बहुत कुछ सिखाया है, जीना है तो लोगों पर भरोसा कम करो।

सिर्फ खाने और सोने का नाम जीवन नहीं है, जीवन नाम है हमेशा आगे बढ़ते रहने की लगन का।

जिंदगी एक दरिया है, कोई भी इसे पार नहीं कर सकता, बस तैरते रहना सीखो।

हौसला होना चाहिए, बस जिंदगी तो कहीं से भी शुरू हो सकती है।

जिंदगी को समझना हो तो पीछे देखो, अगर जीना हो तो आगे देखो।

जिंदगी हमें बस एक ही बार मिलती है, अगर सही से जी जाये तो एक ही बार काफ़ी है।

चरित्र अगर कपड़ों से तय होता, तो कपड़ों की दुकान मंदिर कहलाती।

जिंदगी का एक वसूल याद रखना, पहचान सबसे रखना लेकिन भरोसा सिर्फ़ खुद पर करना।

इंतजार मत करो , जितना तुम सोचते हो जिंदगी उससे कहीं ज्यादा तेजी से निकल रही है।

जिंदगी में मांगना नहीं कमाना सीखो, फिर चाहे इज्जत हो या दौलत।

कलह पर विजय पाने के लिए, मौन से बड़ा कोई शस्त्र नहीं है।

जिंदगी में एक बात तो तय है, कि तय कुछ भी नही है।

जिंदगी में इतनी तेजी से आगे दौड़ो कि लोगों की बुराई के धागे आपके पैरों में ही आकर टूट जाएं।

अपनी गलती माने बिना आप कभी भी बेहतर नहीं बन सकते।

जिंदगी का मिलना एक वरदान है और जिस जिस को यह मिली वह धनवान है।

जिंदगी कभी भी छोटी नही होती, बस हमारे ख्वाहिशे बढ़ जाती है।

ज्यादा नहीं पर इतने सफ़ल हो जाओ की, अपने माँ बाप की हर ख्वाहिश पूरी कर सको।

अपनी जिंदगी में हर किसी को अहमियत दीजिये, क्योंकि जो अच्छे होंगे वो साथ देंगे और जो बुरे होंगे वो सबक देंगे।

स्कूल तो बचपन में जाते थे, अब तो बस जिंदगी सिखाती है।

जिंदगी में कभी भी खुद की तुलना किसी और से मत करना, अगर आप कर रहे हो तो, आप खुद का ही अपमान कर रहे हो।

जिंदगी ऐसे जियो कि खुद को पसंद आ जाए, दुनिया वालों की पसंद तो पल भर में बदलती है।

मिली है अगर ज़िंदगी तो मिसाल बनकर दिखाईये, वरना इतिहास के पन्ने आजकल रिश्वत देकर भी छपते है।

दौलत का होना जरुरी नहीं, जिंदगी में सुकून का होना जरुरी है।

जिंदगी जिन्हें खुशी नहीं देती, उन्हें तजुर्बे बहुत देती है।

जिंदगी में दुनिया को नही अपने आप को बदलो, दुनिया तो अपने आप बदल जायेगी।

जिंदगी बदलने के लिए लड़ना पड़ता है, और आसान करने के लिए समझना पड़ता है।

जिंदगी में ये मायने नही रखता कि आपने जिंदगी को कितना जिया, बल्कि मायने ये रखता है कि आप जिंदगी में कितना खुश रहे।

जिस इंसान की सोच सही दिशा में होती है, जिंदगी की सारी खुशियां उसके कदमो में होती है।

बादाम खाने से उतनी अक्ल नहीं आती, जितनी धोखा खाने से आती है।

जो व्यवहार अपने लिए ना पसन्द हो वो दुसरो के साथ कभी नहीं करना चाहिए।

जिंदगी में जिनके लिए कमाना पड़ता है, उनसे ही दूर जाना पड़ता है।

जब तक यह जान पाते है कि जिंदगी क्या है, तब तक यह आधी ख़त्म हो चुकी होती है।

कभी कुछ नया पाने के लिए वो मत खो देना, जो पहले से ही तुम्हारा है।

सिर्फ सांसे चलते रहने को ही जिंदगी नही कहते, आँखों में कुछ ख्वाब और दिल में उम्मीदे होना जरूरी है।

जिंदगी का यही एक कड़वा उसूल है, देने से ज्यादा जिंदगी छीन लेती है।

ख्वाहिशें कम हो तो, पत्थरों पर भी नींद आ जाती है, वरना मखमल का बिस्तर भी चुभता है।




Categories