इस दुनिया में रोशनी फेलाने के दो ही तरीके है, या तो स्वयं ही दीपक बन जाओ या उस दीपक के प्रकाश को फैलाने वाला दर्पण।
अगर आप कुछ ऐसा पाना चाहते है जो आपने पहले कभी नहीं पाया, तो आपके कुछ ऐसा करना पड़ेगा जो अपने पहले कभी नहीं किया।
परिवर्तन मुश्किल है लेकिन परिवर्तन जरूरी है, जो व्यक्ति खुद में परिवर्तन लाता है वही सफलता प्राप्त करता है।
ज़िन्दगी में अपनी तुलना किसी से मत करो, जैसे चाँद और सूरज की तुलना नहीं की जा सकती, क्योंकि दोनों अपने समय पर ही चमकते है।
अगर आप सफलता की सीढ़ी पर चढ़ना चाहते है, तो आपको रास्ते में कई सारे असफलताओं की सीढ़ी पर भी चढ़ना होगा।
किसी भी काम की शुरुआत करने के लिए आपको महान होने की जरूरत नहीं है बल्कि महान बनने के लिए आपको शुरुआत करने की जरूरत है।