Trending - Holi

Saturday | Army | Attitude | Congratulations 🎉 | Good Morning 🌞 | Good Night 😴 | Love 💕 | Motivational 🔥 | Rain 🌧️ | Sad 😢 | Name On Cake 🎂


Home Independence Day Wishes Happy Independence Day Wishes in Hindi - स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

आज सलाम है उनको जिनके कारण ये दिन आता है

आज सलाम है उनको जिनके कारण ये दिन आता हैआज सलाम है उनको,
जिनके कारण ये दिन आता है,
खुश नसीब होती है वो माँ,
जिनके बच्चों का बलिदान इस देश के काम आता है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

गूंज रहा है विश्व में भारत का नगाड़ागूंज रहा है विश्व में भारत का नगाड़ा,
चमक रहा आसमान में देश का सितारा,
आज़ादी के दिन आओ मिलकर करे दुआ,
की बुलंदी पर लहराता रहे तिरंगा हमारा।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

हम आजाद है ये आजादी कभी छिनने नहीं देंगेहम आजाद है, ये आजादी कभी छिनने नहीं देंगे,
तिरंगे की शान को हम कभी मिटने नहीं देंगे,
कोई आंख भी उठाएगा जो हिंदुस्तान की तरफ,
उन आंखों को फिर दुनिया देखने नहीं देंगे।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

ना जियो धर्म के नाम पर ना मरो धर्म के नाम परना जियो धर्म के नाम पर,
ना मरो धर्म के नाम पर,
इंसानियत ही है धर्म वतन का,
बस जियो वतन के नाम पर।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

मैं भारत बरस का हरदम अमित सम्मान करता हूँमैं भारत बरस का हरदम अमित सम्मान करता हूँ,
यहाँ की चांदनी मिट्टी का ही गुणगान करता हूँ,
मुझे चिंता नहीं है स्वर्ग जाकर मोक्ष पाने की,
तिरंगा हो कफ़न मेरा, बस यही अरमान रखता हूँ।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

देश को आजादी के नए अफसानों की जरूरत हैदेश को आजादी के नए अफसानों की जरूरत है,
भगत-आजाद जैसे आजादी के दीवानों की जरूरत है,
भारत को फिर देशभक्त परवानों की जरूरत है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

कांटों में भी फूल खिलाएं इस धरती को स्वर्ग बनाएंकांटों में भी फूल खिलाएं,
इस धरती को स्वर्ग बनाएं,
आओ, सब को गले लगाएं,
हम स्वतंत्रता का पर्व मनाएं।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

भारत माता तेरी गाथा सबसे ऊंची तेरी शानभारत माता तेरी गाथा,
सबसे ऊंची तेरी शान,
तेरे आगे शीश झुकाएं,
दें तुझको सब सम्मान।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

चिंगारी आजादी की सुलगी मेरे जश्न में हैचिंगारी आजादी की सुलगी मेरे जश्न में है,
इन्कलाब की ज्वालाएं लिपटी मेरे बदन में है,
मौत जहाँ जन्नत हो ये बात मेरे वतन में है,
कुर्बानी का जज्बा जिन्दा मेरे कफन में है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

नफरत बुरी है ना पालो इसे दिलों मेंनफरत बुरी है, ना पालो इसे दिलों में,
खलिश है, निकालो इसे,
ना तेरा ना मेरा ना इसका ना उसका,
ये सबका वतन है बचा लो इसे।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

न रंग का नही वस्त्र ये ध्वज देश की शान हैन रंग का नही वस्त्र, ये ध्वज देश की शान है,
हर भारतीय के दिलो का स्वाभिमान है,
यही है गंगा, यही है हिमालय, यही हिन्द की जान है,
और तीन रंगों में रंगा हुआ ये अपना हिन्दुस्तान है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

वतन हमारा मिसाल मोहब्बत कीवतन हमारा मिसाल मोहब्बत की,
तोड़ता है दीवार नफरत की,
मेरी खुशनसीबी, मिली जिंदगी इस चमन में,
भुला न सके कोई इसकी खुशबू सातो जनम में।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

इस मुल्क की हिफाज़त के लिए मेरा दिलइस मुल्क की हिफाज़त के लिए मेरा दिल,
मेरी जान भी क़ुर्बान है,
मत फैलाओ नफ़रत देश में,
क्योंकि मेरे पास सिर्फ मेरा हिंदुस्तान है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

ये बात हवाओं को बताये रखना रौशनी होगी चिरागों को जलाये रखनाये बात हवाओं को बताये रखना,
रौशनी होगी चिरागों को जलाये रखना,
लहू देकर जिसकी हिफाजत हमने की,
ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाये रखना।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

सुंदर है जग में सबसे नाम भी न्यारा हैसुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है,
जहां जाति-भाषा से बढ़कर, देश-प्रेम की धारा है,
निशचल, पावन, प्रेम पुराना, वो भारत देश हमारा है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

लड़ें वो वीर जवानों की तरह,
ठंडा खून फ़ौलाद हुआ,
मरते-मरते भी मार गिराए,
तभी तो देश आज़ाद हुआ।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

शहीदों के त्याग को हम बदनाम नही होने देंगेशहीदों के त्याग को हम बदनाम नही होने देंगे,
भारत की इस आजादी की कभी शाम नही होने देंगे।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

देशभक्तों से ही देश की शान हैदेशभक्तों से ही देश की शान है,
देशभक्तों से ही देश का मान है,
हम उस देश के फूल है यारों,
जिस देश का नाम हिंदुस्तान है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

आन तिरंगा शान तिरंगा सबको जोड़े एक तिरंगाआन तिरंगा, शान तिरंगा
सबको जोड़े एक तिरंगा,
उत्तर-दक्षिण, पूरब-पश्चिम
एक डोर में जोड़े तिरंगा।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

आओ देश का सम्मान करें शहीदों की शहादत याद करेंआओ देश का सम्मान करें,
शहीदों की शहादत याद करें,
एक बार फिर से राष्ट्र की कमान हिन्दुस्तानी अपने हाथ धरें,
आओ स्वतंत्रता दिवस का मान करें।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

वतन हमारा ऐसे ना छोड़ पाए कोईवतन हमारा ऐसे ना छोड़ पाए कोई,
रिश्ता हमारा ऐसे ना तोड़ पाए कोई,
दिल हमारे एक है एक है हमारी जान,
हिंदुस्तान हमारा है हम है इसकी शान।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!


Categories